भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का शानदार आगाज हुआ। टीम इंडिया ने अपना जीत का सिलसिला जारी रखते हुए मेहमान के खिलाफ 93 रन की बड़ी जीत हासिल की। भारतीय क्रिकेट टीम अपने विजय अभियान को लेकर हर ओर सुर्खियां बटौर रही है। लेकिन इस जीत के जोश में टीम इंडिया अपनी उन खामियों को नजरअंदाज कर रही है जिससे टीम को आगामी दौरे पर मुश्किल हो सकती है। टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा की तकनीक और स्टाइल का हर कोई मुरीद है। रोहित शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लेकिन रोहित शर्मा एक ओपनर के तौर पर क्या अपनी जिम्मेदारी को निभाने में सफल हैं। ये सवाल इसलिए उठना लाजमी हैं क्योंकि एक ओपनिंग बल्लेबाज के कंधो पर टीम के लिए आधारशिला रखने की जिम्मेदारी होती है। लेकिन रोहित के हाल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उनके खेल में कंसीस्टेंसी नजर नहीं आती।
Previous
Next Post »

News